Hindi News

Indore में परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए अब Kailash Vijayvargiya ने दिया यह सुझाव

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Indore में परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए अब Kailash Vijayvargiya ने दिया यह सुझाव

इंदौर, आकाश धोलपुरे। BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने इंदौर के परिवहन को आम आदमी के लिए बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिया है। उनका कहना है कि अब Indore में Water Transport पर भी विचार किया जाना चाहिए ताकि कई स्थानों पर जाने में इसका प्रयोग किया जा सके।

बुधवार को इंदौर वाटर प्लस सिटी घोषित होते ही पूरे इंदौर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी खुशी की लहर छा गई। दरअसल इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जो वाटर प्लस की श्रेणी में आता है और इसका पूरा श्रेय इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित जनता को जाता है।

Read More: Gwalior News : पंचायतों में बड़ा घोटाला, करोड़ों खर्च करने के बाद भी जिले से हरियाली गायब

जिनकी जागरूकता ने इंदौर को आज इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को मुक्त कंठ से इंदौर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता की तारीफ की और कहा कि हमारी पुरानी इच्छा थी कि शहर की नदियों में साफ पानी बहे। उन्होंने कहा कि मैं महू क्षेत्र से विधायक रहा हूं और वहां के जंगलों का पानी का स्रोत अब खान नदी में नहीं आता। लेकिन बरसात के पानी को भी हम उपयोग कर सकते हैं और एक अच्छा वाटर स्रोत विकसित कर सकते हैं।

कैलाश ने सुझाव दिया कि अब इसमें वाटर वोट चलनी चाहिए। साथ ही वाटर ट्रांसपोर्ट भी शुरू होना चाहिये ज सड़कों पर आवागमन का दबाव कम हो उन्होंने कहा कि कृष्णपुरा से जवाहर मार्ग और छावनी तक का सफर इस जल परिवहन के माध्यम से तय किया जा सकता है और हमें इस दिशा में सोचना चाहिए। कैलाश ने यह भी कहा कि जिस तरह से इंदौर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है उसे देखते हुए खान नदी को अब हमें वाटर ट्रांसपोर्ट के रूप में भी विकसित करने की महती आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews