Hindi News

Personality Test: आंखों में छुपे हैं व्यक्तित्व के गहरे राज, आकार से उजागर होगा स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति को हम उसकी आदतों और स्वभाव के जरिए पहचानते हैं। इसके अलावा आंखों का आकार भी हमें बहुत कुछ बताता है।
Personality Test: आंखों में छुपे हैं व्यक्तित्व के गहरे राज, आकार से उजागर होगा स्वभाव

Personality Test: हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है। उसका दूसरों से बातचीत करना, कोई काम करना, चलना, उठना, बैठना, खाना सब कुछ सामने से देखने पर हमें अलग दिखाई देता है। कहीं ना कहीं इन्हीं चीजों के आधार पर हम किसी भी व्यक्ति को पहचानने की कोशिश करते हैं। कई मर्तबा किसी व्यक्ति की कोई आदत हमेशा के लिए हमारे दिमाग में ऐसी बैठ जाती है कि हम उसे उसी के जरिए पहचानते हैं।

आपको बता दें कि स्वभाव के आधार पर हम हमेशा व्यक्ति को पहचानने की कोशिश करते हैं। लेकिन स्वभाव के अलावा व्यक्ति के शरीर के अंग भी उसके व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करते हैं। हमने आपको अब तक कई तरीके से व्यक्तित्व का अंदाजा लगाने की जानकारी दी है। व्यक्ति का माथा, उसके हाथ की रेखाएं, नाक, हाथ, पैर, कान सब कुछ बहुत कुछ बताते हैं। चलिए आज शरीर के एक और अंग से व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।

आंखों से करें पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test)

आंखें हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो बिना बोले हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का काम करती हैं। आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति की आंखों के आकार को देखकर आसानी से उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। चलिए आज आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

उठी हुई आंखें

कुछ लोगों की आंखें उठी हुई होती है। इस तरह के लोग जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। चीजों को जानने और करने की जिज्ञासा इनमें हमेशा झलकती है। यह हर चीज के सभी पहलुओं को जानकर जड़ तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इन्हें ज्यादा फ्रेंडली होना पसंद नहीं होता। यह बहुत कम लोगों से बातचीत करते हैं और इनकी दोस्ती भी ज्यादा नहीं होती।

झुकी हुई आंखें

कुछ लोगों की आंखें झुकी हुई होती है। इस तरह के लोग शांत प्रवृत्ति के होते हैं। किसी भी चीज को लेकर इन्हें बहुत जल्दी चिंता हो जाती है। हालांकि जीवन में आने वाली चुनौतियों से यह घबराते नहीं है बल्कि अच्छी तरह से उनका सामना कर लेते हैं। इस तरह के लोग मिलनसार होते हैं अपने व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं।

गोल आंखें

कुछ लोगों की आंखों का आकार गोल होता है और वह बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। इस तरह के लोग अपनी आंखों की चमक से पॉजिटिविटी का माहौल बनाकर रखते हैं। इनकी अपनी एक पर्सनैलिटी होती है जो दूसरों से काफी अलग रहती है। इन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना करना अच्छी तरह से आता है। जीवन में अगर यह कहानी असफल होते हैं तो गिरकर उठना और खुद को संभालना जानते हैं।

चौड़ी आंखें

कुछ लोगों की आंखों का आकार चौड़ा होता है। इस तरह के लोग बेफिक्र अंदाज के होते हैं। जीवन के प्रति इन्हें किसी तरह की चिंता नहीं होती। यह चुनौती से भरे हुए काम आसानी से पूरे कर लेते हैं। इन्हें एडवेंचर और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेना अच्छा लगता है। यह कब किस चीज से खुश हो जाएंगे इस बात का पता कर पाना लगभग मुश्किल होता है। यह बदलाव के साथ तालमेल अच्छी तरह से बैठा लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews