Hindi News

Personality Test: पैर की उंगलियों से जानें व्यक्ति का स्वभाव, आकार में छुपे हैं व्यक्तित्व के गुण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अपना स्वभाव, काम करने का तौर तरीका और रहन-सहन है। व्यक्ति की यही चीजें उसकी पहचान बनती है। चलिए आज हम आपको पैर की उंगलियों के आकार के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।
Personality Test: पैर की उंगलियों से जानें व्यक्ति का स्वभाव, आकार में छुपे हैं व्यक्तित्व के गुण

Personality Test: हमारे आसपास कई सारे लोग रहते हैं। जिनका रहन-सहन, बातचीत करने का तौर तरीका, पसंद ना पसंद हमसे अलग होती है। व्यक्ति की यही आदतें उसे लोगों के बीच पहचान देने का काम करती है। हम किसी को उसकी किसी आदत, उसके पहनावे या फिर काम करने के तरीके के आधार पर पहचानते हैं।

हालांकि, जब पर्सनैलिटी की बात आती है तो व्यक्ति हमसे जैसा स्वभाव करता है। उसी के आधार पर हम अपने मन में उसके व्यक्तित्व की छवि तैयार कर लेते हैं। लेकिन केवल स्वभाव के आधार पर किसी की पहचान करना जरूरी नहीं होता। व्यक्ति के शरीर के अंग भी उसके व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको पैरों के आकार के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।

पैर की मोटी उंगलियां

जिस व्यक्ति के पैर की उंगलियां मोटी होती है। वह अपने पसंदीदा लोगों और रिश्तों पर जान लुटा देते हैं। इन्हें अपने परिजनों और दोस्तों की चिंता होती है और यह हर संभव उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं।

पतली उंगलियां

कुछ लोगों के पैर की उंगलियां पतली होती है। इस तरह के लोग अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते हैं। यह एक खुद के ऊपर खूब पैसा लुटाते हैं लेकिन जब बात दूसरों की आती है तो यह थोड़ा कंजूस बन जाते हैं।

लंबा अंगूठा

कुछ लोगों के पैर का अंगूठा लंबा होता है। जिन लोगों का अंगूठा और बगल वाली उंगली बराबर है। यह लोग रौबदार किस्म के होते हैं। यह किसी भी कीमत पर अपनी बात मनवा कर दम लेते हैं और इन्हें हमेशा अपनी मर्जी की करनी होती है।

उंगलियों की दूरी

न सिर्फ पर की उंगली और अंगूठे का आकार बल्कि उनके बीच की दूरी भी बहुत कुछ बताती है। जिन लोगों के पैर की उंगलियों के बीच ज्यादा गैप होता है यह लोग स्वार्थी किस्म के होते हैं। यह हमेशा दिखावा करना पसंद करते हैं और इनमें संवेदनशीलता की कमी रहती है। वहीं जिन लोगों की उंगलियां चिपकी हुई होती है यह शांत और ईमानदार स्वभाव के होते हैं। इन्हें ज्यादा दोस्त बनना पसंद नहीं होता। यह कुछ लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। एक बार इनसे जिनका रिश्ता बन जाता है, ये उसे जिंदगी भर निभाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews