Hindi News

Personality Test: कनिष्ठा और अनामिका उंगली की लंबाई खोलेगी गहरे राज, पता चलेगा व्यक्ति का स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
हर व्यक्ति स्वभाव और व्यक्तित्व से अलग है। उसके व्यक्तित्व के गुणों का अंदाजा स्वभाव के अलावा उंगलियों की लंबाई से भी लगाया जा सकता है।

Personality Test: इस दुनिया में हर व्यक्ति का व्यक्तित्व दूसरे व्यक्ति से भिन्न होता है। सभी को अलग-अलग चीज पसंद होती है। रहन-सहन, पहनावा, खान पान इन सभी चीजों में अलग-अलग लोगों में अलग-अलग अंतर देखने को मिलता है। व्यक्तिगत व्यक्तित्व के गुणों का पता लगाने के लिए हम अक्सर उसके स्वभाव को देखते हैं। लेकिन स्वभाव के आधार पर हम सही आंकलन कर पाएं ये जरूरी नहीं होता क्योंकि हर व्यक्ति अच्छे तरीके से पेश आने की कोशिश करता है।

व्यक्ति के स्वभाव के अलावा ऐसी कई चीजे हैं। जिसके जरिए उसके व्यक्तित्व का पता किया जा सकता है। व्यवहार के साथ-साथ शारीरिक अंगों की बनावट भी यह बताती है कि व्यक्ति किस तरह का है। चलिए आज हम आपको उंगलियों के आकार के आधार पर पर्सनैलिटी की जानकारी देते हैं। यहां हम आपको अनामिका और कनिष्ठा उंगली में होने वाले अंतर के बारे में बताते हैं।

पहले पोर से बड़ी कनिष्ठा

कुछ लोगों की कनिष्ठा उंगली अनामिका उंगली से लंबी होती है। इस तरह के लोग अपने आसपास के लोगों को जरूर से ज्यादा प्यार देते हैं। हालांकि, यह काफी रहस्यमई स्वभाव के होते हैं और उनकी गोपनीय बातों को जानना मुश्किल होता है। कोई भी फैसला यह बहुत सोच समझ कर लेते हैं और अचानक इस मिलने पर नहीं पहुंचते। यह आत्मविश्वासी और निडर भाव के होते हैं। ये अपने लक्ष्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। इनके जीवन में पार्टनर का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है।

अनामिका से छोटी कनिष्ठा

कुछ लोगों की कनिष्ठा उंगली अनामिका उंगली से छोटी होती है। इस तरह के लोग काफी अच्छे श्रोता होते हैं और लोगों की बातों को अच्छी तरह से सुनते और समझते हैं। यह लोग दूसरों की परेशानियों और जरूरत का ख्याल रखते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। लोगों को जल्दी माफ तो कर देते हैं लेकिन बातें इन्हें हमेशा याद रहती है। अगर कोई व्यक्ति इन्हें ठेस पहुंचा दे तो यह उससे दूर हो जाते हैं।

कनिष्ठा अनामिका बराबर

कुछ लोगों की कनिष्ठ और अनामिका उंगली बराबर होती है। इस तरह के लोग शांत मन और स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का गुण होता है। इन्हें शांत वातावरण में अपना समय गुजारना अच्छा लगता है। पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में संतुलन बनाना यह बेहतर तरीके से जानते हैं। यह जागरूक होते हैं और भीड़ में भी अपनी पहचान बना लेते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews