School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्थानीय निकाय चुनावों के कारण आज 11 दिसंबर को केरल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। तेलंगाना में पंचायत चुनाव के चलते कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे जिनका इस्तेमाल मतदान केंद्रों के रूप में किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के मौके पर तमाम सरकारी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। इधर, दिसंबर में साप्ताहिक रविवार और क्रिसमस के चलते भी देशभर के स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों को भरपूर छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
जानें किस राज्य में कब से शुरू हो रहा शीतकालीन अवकाश
ये भी पढ़ें
1GST से लेकर कॉलिंग तक 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, आमजन पर पड़ेगा असर
2रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध तेज, उमंग सिंघार ने बोला हमला, कहा- यह सरकार अब अपने आखिरी दिन गिन रही
3वित्तीय अनियमितताओं पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, करीब 392 अधिकारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त
4School Holidays November 2026: धनतेरस-दिवाली और भाई दूज…नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन के शेड्यूल के अनुसार, प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 28 फरवरी 2026 तक अवकाश रहेगा और 1 मार्च को स्कूल खुलेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल की छुट्टियां 11 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और 22 फरवरी 2026 तक चलेगी।जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में 14 दिसंबर तक स्कूल में छुट्टी रहेगी।
- राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।
- मध्य प्रदेश में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी तक रहेगा। सरकारी स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस अवकाश रहेगा। इसके बाद नियमित कक्षाएं संचालित होंगी और फिर शीतकालीन अवकाश शुरू होगा।आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में ऐलान होने की संभावना है।
पटना व खरगोन के स्कूलों का समय बदला
- बिहार की राजधानी पटना जिले में आठवीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 8.30 बजे के पहले व शाम चार बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी यह आदेश सभी सरकारी-निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। यह आदेश 18 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और छात्रों व अभिभावकों को समय परिवर्तन की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिलेमें भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। नया समय सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।इससे पहले नवंबर में 2 दर्जन से ज्यादा स्कूलों का समय बदला जा चुका है।
दिसंबर में कहां कहां कब कब बंद रहेंगे स्कूल
- 14 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, गोवा व दमन-द्वीप
- 21 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव, मेघालय, मिजोरम
- 25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
- 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
- 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
- 28 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
