भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में मौसम (MP Weather) बदलने वाला है।बंगाल की खाड़ी में मानसूनी (Monsoon 2021) गतिविधियां सक्रिय होने के चलते 7 जुलाई के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरु होने के आसार बन रहे है।वही 10 जुलाई के बाद तेज बारिश की भी संभावना है। इसी के चलते मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 6 जुलाई मंगलवार को 8 संभागों के साथ गुना और अशोकनगर जिले में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। 7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना है, जिसके चलते 8 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं। इसके बाद 10 जुलाई से पूरे मध्य प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा। इधर, विभाग ने किसान को भी सलाह दी है कि खरीफ फसल की बोवनी अभी 10 जुलाई तक न करें।
मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 6 जुलाई 2021 मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर इंदौर, रीवा, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, सागर के साथ अशोकनगर और गुना जिले में कहीं कहीं बौछारों की संभावना जताई हैं। वही शहडोल और जबलपुर संभाग में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।वही बुधवार से दिल्ली सहित पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में भी बारिश गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के 9 जुलाई तक आने की संभावना है। इसके साथ ही जुलाई महीने में ‘पूरे देश में सामान्य’ बारिश होने की आशंका है।स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में झारखंड, बंगाल, यूपी के गोरखपुर, बलिया समेत बिहार के तराई वाले हिस्सों में, ओडिशा में तेज बारिश के आसार है। इधर, दक्षिण भारत में मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, तलंगाना और कर्नाटका में बारिश बढेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में दो दिन बाद भारी बारिश के आसार है।
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर)