Hindi News

17 फरवरी को अमित शाह गुजरात में करेंगे ‘मंथन बैठक’, अनाज भंडारण और सहकारिता विस्तार पर होगी चर्चा

Published:
अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधीनगर में "मंथन बैठक" का आयोजन होगा। इसमें सहकारिता मंत्री शामिल होंगे। को-ऑपरेटिव के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
17 फरवरी को अमित शाह गुजरात में करेंगे ‘मंथन बैठक’, अनाज भंडारण और सहकारिता विस्तार पर होगी चर्चा

17 फरवरी मंगलवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुजरात में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें से एक “मंथन बैठक” है। इस हाई लेवल मीटिंग का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। इसका उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और देश भर में राज्य केंद्र समन्वय को बढ़ाना है।

बैठक में कोऑपरेटिव सेक्टर में चल रहे सुधारो की समीक्षा करके भविष्य के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। प्राथमिक कृषि ऋण समितियां को मजबूत करने कृषि उपज के भंडारण ढांचे का विस्तार देने और डिजिटल तकनीक को सहकारिता संस्थान में लागू करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी। इसमें देश भर में 2 लाख नई कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

बैठक के दौरान सहकारिता क्षेत्र में प्रोग्रेस का आकलन किया जाएगा। अनाज भंडारण पहल के तहत मॉडर्न वेयरहाउस के नेटवर्क का भी रिव्यू किया जाएगा।  मीटिंग में नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, नेशनल को-ऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीच सहकारी समिति लिमिटेड में राज्यों की भागीदारी पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा को-ऑपरेटिव कानून में बदलाव, कोऑपरेटिव चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति सुधारने के उपाय, डेयरी सेक्टर का विस्तार, अनाज भंडारण में सुधार और किसानों के लिए मार्केट एक्सेस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सहकारी बैंकों की मजबूती, कंप्यूटरीकण और डिजिटल विस्तार, समावेशी सहकारी तंत्र के लिए रोड मैप नए एम-पैक्स की स्थापना जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे अमित शाह 

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह सुबह 10:00 बजे अहमदाबाद में जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज से जुड़ी सोला सिविल अस्पताल में मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11:00 “सहकार से समृद्धि” के अंतर्गत राज्य और केंद्र प्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5:30 बजे  गांधीनगर में महाराष्ट्र समाज द्वारा निर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी गृह मंत्री करने वाले हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews