ग्वालियर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में शामिल होने शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कलेक्ट्रेट में बैठक लेने के सवाल पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम समझते थे कि प्रदेश में ढाई मुख्यमंत्री की सरकार है लेकिन यहाँ तो 12 मुख्यमंत्री हैं। जिसकी मर्जी होती है वही बैठक ले लेता है जबकि प्रदेश में त्राहि त्राहि मची इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। महाराष्ट्र से जुड़े सवाल पर चुटकी लेते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ये बेमेल गठबंधन और राजनीति है अब महाराष्ट्र का क्या होगा और ये सरकार कब तक चलेगी कोई नहीं जानता।
शिवराज का कांग्रेस पर तंज, प्रदेश में 12 मुख्यमंत्री, यहाँ कोई भी ले सकता है बैठक
Written by:Mp Breaking News
Published:





