ग्वालियर । धारा 370 और 35 A हटाये जाने और जम्मू- कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में भी पारित होने की ख़ुशी पूरे देश में है । भाजपा और उससे जुड़े संगठन मिठाई बांट रहे हैं और आतिशबाजी चला रहे हैं । इस खुशी में केंद्रीय मत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर में रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी आवास पर आज जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके। पर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी और सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा, अशोक जादौन, भरत दांतरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे। सभी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किय और भारत म���ता की जय के नारे लगाये।
केंद्रीय मंत्री के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
Written by:Mp Breaking News
Published:





