Hindi News

ग्वालियर में 20 से 26 मार्च तक आयोजित होगा पुस्तक मेला, स्कूली बच्चों को सस्ती कीमत में किताबें, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म मिलेंगी

Written by:Atul Saxena
Published:
पुस्तक विक्रेताओं एवं स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हेल्पलाईन नंबर भी जारी कराया गया है।
ग्वालियर में 20 से 26 मार्च तक आयोजित होगा पुस्तक मेला, स्कूली बच्चों को सस्ती कीमत में किताबें, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म मिलेंगी

Gwalior News : ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में साल में एक बार लगने वाला मेला समाप्त हो गया है लेकिन इस मैदान में अगले महीने एक और मेला लगने वाला है ये है पुस्तक मेला, सात दिवसीय पुस्तक मेला 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा इसमें स्कूली बच्चों को सस्ते कीमत पर किताबें, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म मिलेगी, कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में  निजी स्कूलों के प्राचार्यों व संचालकों को निर्देश जारी किये है।

ग्वालियर जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 से 26 मार्च तक ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में  सात दिवसीय पुस्तक मेला (बुक फेयर) लगाया जायेगा। पुस्तक मेले में स्कूली बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर जिले में संचालित सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों व संचालकों को अपने-अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड पर पाठ्यक्रम मे शामिल पुस्तकों की जानकारी प्रदशिर्त करने के निर्देश दिए हैं साथ ही यह जानकारी विद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड करने के लिए भी कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कोई भी स्कूल पुस्तक मेला से पहले बच्चों को किताबें खरीदकर स्कूल लाने के लिये बाध्य नहीं कर सकेगा।

MP Board सहित सभी बोर्ड की किताबें बुक फेयर में मिलेंगी  

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला परिसर में लगने जा रहे सात दिवसीय पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईसीएसई एवं एमपी बोर्ड से संबंध सभी निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें व यूनीफॉर्म उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों के हित को ध्यान में रखकर लिए गए पुस्तक मेला लगाने के निर्णय का पुस्तक प्रकाशकों (पब्लिशर्स) व डीलर्स ने स्वागत किया है। वेंडर्स यानि पुस्तक विक्रेताओं द्वारा पुस्तक मेला मे किताबें, स्टेशनरी व ड्रेस खरीदने वाले अभिभावकों को विशष छूट दी जायेगी। पुस्तक मेला लगने से अनाधिकृत प्रिंटिग कर पुस्तक बेचने की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

“मेक इन ग्वालियर” को मिलेगा बढ़ावा

मेक इन इंडिया की थीम पर पुस्तक मेले में मेक इन ग्वालियर को बढ़ावा दिया जायेगा, अर्थात स्थानीय स्तर पर निर्मित स्टेशनरी को विशेष प्रोत्साहन पुस्तक मेले में  मिलेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्थानीय स्टेशनरी विक्रेताओं से इस मेले में अपनी-अपनी स्टॉल लगाने की अपील की है।

पुस्तक मेले में “बुक बैंक” भी होगा 

जिला प्रशासन के निर्देश पर पुस्तक मेले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को किताबें उपलब्ध कराने के लिए बुक बैंक भी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसे स्कूली विद्यार्थी जो अपनी पिछली कक्षा की किताबें दान करना चाहते है वे बुक बैंक में अपनी किताबें जमा करा दें, जिससे जरूरतमंद बच्चों को यह किताबें उपलब्ध कराई जा सकें। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि पुस्तकें दान करने वाले बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews