ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है, खनिज विभाग की टीमें अवैध खनन और उसका परिवहन करने वाले वाहनों पर नजर रख रही हैं और उनके खिलाफ एक्शन ले रही हिं , इसी क्रम में आज शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत और मुरम से भरे 9 वाहन ज़ब्त किया और पुलिस थानों में रखवा दिया।
2 अक्टूबर की छुट्टी के बाद आज 3 अक्टूबर को जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद नजर आये , कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में छापे मारे और अवैध उत्खनन में लगे वाहनों पर एक्शन लिया। इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे कुल 9 वाहनों को जब्त किया।
ये भी पढ़ें
अवैध रेत से भरी 9 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
खनिज विभाग की टीम विक्की फैक्ट्री क्षेत्र में पहुंची और हुरावली क्षेत्र में भी छापे मारे दोनों ही जगह रेत से भरी गाड़ियों के खड़े होने की सूचना थी, खनिज विभाग ने जब यहाँ कार्रवाई की और जाँच की तो वहां रेत से भरी 9 ट्रैक्टर ट्रॉली ऐसी मिली जिनमें अवैध रेत थी अधिकारियों ने गाड़ियों को जब्त कर पुलिस थाने पहुंचा दिया
पीछा कर मुरम से भरा डंपर पकड़ा
खनिज विभाग की टीम जब विक्रमपुर क्षेत्र से जा रही थी तो एक मुरम से भरा डंपर जाता दिखाई दिया एवं 1 रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी, टीम ने जब रोक कर कागज मांगे तो रेत और मुरम अवैध था, खनिज विभाग ने दोनों वाहन जब्त कर लिए और पुलिस अभिरक्षा में थाने भिजवा दिए।