MP Breaking News

ग्वालियर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 लीटर अवैध शराब जब्त, 2300 किलो गुड़ लहान मौके पर किया नष्ट

ग्वालियर के भितरवार और मोहना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 57.60 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की और 2300 किलोग्राम गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया। जब्त शराब और नष्ट किए गए लहान की अनुमानित कीमत करीब 2.42 लाख रुपये बताई गई है।
Gwalior News

ग्वालियर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने भितरवार और मोहना क्षेत्र में दबिश देकर 57.60 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की। वहीं अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे 2300 किलोग्राम गुड़ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान के आदेश के बाद आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने भितरवार और मोहना क्षेत्र में कार्रवाई की।

भितरवार में महिला के कब्जे से 57.60 लीटर अवैध शराब बरामद

आबकारी टीम ने भितरवार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04, नर्सरी के पास दबिश दी। यहां रेशमा कंजर पत्नी राजकुमार कंजर के पास से प्लास्टिक की तीन बोरियों में रखी 57.60 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब आबकारी टीम ने जब्त की। टीम ने आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

मोहना में 2300 किलो गुड़ लहान जब्त

इसी तरह मोहना क्षेत्र में आबकारी टीम ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे 2300 किलोग्राम गुड़ लहान को बरामद किया। टीम ने लहान का सैंपल लिया और शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, बरामद शराब और नष्ट किये गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 42 हजार रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
ग्वालियर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 लीटर अवैध शराब जब्त, 2300 किलो गुड़ लहान मौके पर किया नष्ट - MP Breaking News