Hindi News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5000 किलोग्राम गुड़ लाहन और 250 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

Written by:Atul Saxena
Published:
सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि भितरवार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 5000 किलोग्राम गुड़ लाहन, 250 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 70 पाव देशी मदिरा जब्त की।
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5000 किलोग्राम गुड़ लाहन और 250 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

Gwalior illegal liquor seized : राज्य शासन के निर्देश के बाद से आबकारी विभाग अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय को रोकने के लिए एक्शन मोड में है ग्वालियर में जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत आबकारी विभाग की टीम ने इस बार बड़ी कार्रवाई की है।

ग्वालियर के आबकारी विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी जिले में कई जगह कंजरों के डेरों पर त्यौहार को देखते हुए अवैध हाथ भट्टी शराब का निर्माण और देशी शराब का अवैध भण्डारण किया जा रहा है, इस सूचना के बाद आबकारी विभाग ने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया और फिर एक्शन की तैयारी की।

Excise department ने 12 प्रकरण दर्ज किये 

सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि भितरवार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 5000 किलोग्राम गुड़ लाहन, 250 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 70 पाव देशी मदिरा जब्त की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग की टीम ने गोलपुरा कंजर डेरा, गोहिंदा कंजर डेरा, मोहनपुर कंजर डेरा, चकमियाँपुर डेरा और प्रजापति मोहल्ला भितरवार में छापे मारकर यह कार्रवाई की।

आबकारी विभाग ने कहा मुहिम जारी रहेगी

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मोनिक पाठक, आमीन खान, विवेक पटसारिया, निधि गुप्ता, रविशंकर यादव एवं अन्य मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews