Hindi News

Gwalior News : ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी 25 लाख के गहने लेकर फरार

Written by:Atul Saxena
Published:
Gwalior News : ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी 25 लाख के गहने लेकर फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़ा परिसर में स्थित सराफा बाजार की एक ज्वेलरी शॉप (Jewelery shop) का कर्मचारी लाखों रुपये का सोना (Gold Worth Ruppies 25 lakh लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस (Gwalior Police) ने शॉप मालिक की शिकायत पर चोरी का माला दर्ज किया है। गहनों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेपी ज्वेलर्स के संचालक अमित गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने कर्मचारी शुभम शर्मा को 490 ग्राम सोने के गहने हॉलमार्क कराने के लिए दिए थे लेकिन वो इसे लेकर गायब हो गया। व्यापारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराये हैं जिसमें नौकर शुभम गहने  का बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। चोरी गए सोने की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – चुनावों से पहले भाजपा को झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

सराफा व्यापारी अमित गर्ग ने पुलिस को बताया कि शुभम सोने 8 चैन, 8 मंगलसूत्र, 30 लेडीज अंगूठी, 11 जेंट्स अंगूठी, 5 जोड़ी कान के झाले और 21 जोड़ी बालियां लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews