Hindi News

किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Reported by:Arun Rajak|Edited by:Atul Saxena
Published:
ग्वालियर जिले की डबरा थाना पुलिस ने थोक किराने की दुकान में दालों के कट्टे चोरी करने वाले गिरोह के चार सदयों को गिरफ्तार किया है इस गिरोह का पांचवा सदस्य फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

dabra police

ग्वालियर जिले की डबरा सिटी थाना पुलिस एक किराने की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है , पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त एक ऑटो और एक ई रिक्शा जब्त किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगला स्कूल के पास सराफा बाजार डबरा में रहने वाले पंकज जीवतानी ने  डबरा सिटी थाने में शिकात्र दर्ज कराई कि किराने की थोक के सामान की दुकान है। 2 मार्च को सुबह जब वह दुकान पर पहुँचा तो देखा कि मेरी दुकान के पीछे वाले शटर में लगे ताले टूटे पड़े थे। दुकान में दालों के कट्टे कम दिखे तो मैने अपने उक्त कट्टों का मिलान अपने स्टाक रजिस्टर से किया तो उसमें 30-30 किलो के 35 कट्टे तुअर दाल, 5 कट्टे मूंग दाल, 2 कट्टे चना दाल, के नहीं दिखे, जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी का रले गया, बदमाश अपने साथ सीसीटीव्ही का डीव्हीआर भी चोरी कर ले गया है।

शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया। थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त चोरी करने वाले अज्ञात चोर की तलाश करने के लिए लगाया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जिसमें घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान की गई जिस पर नंबर एमपी32-जेडसी-3175 अंकित था, इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

चोरी किया गया किराने का सामान पुलिस ने बरामद किया 

इसी दौरान थाना डबरा सिटी पुलिस को आज 4 मार्च को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि किराने की दुकान में चोरी की वारदात करने वाले दो लड़के पानी की टंकी के पास सब्जी मण्डी मैदान में सस्ते दाम में दाल के कट्टे खरीदने/बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे जहाँ दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेरकर पकड़ा व नाम पता पूछा तो उन्होंने ने अपना अपना नाम प्रमोद उर्फ कल्ला और पवन बाल्मीक निवासी हरिजन कालोनी वार्ड न. 18 हनुमानगंज डांड़ा डबराबताया। संदिग्धों से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किये गये दाल के कट्टे में से 40 कट्टे सब्जी मण्डी प्रांगण में बने खण्डहर शौचालय में छिपाना बताया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से दो वाहन जब्त 

इस घटना में आरोपी दीपक जोशी निवासी ग्राम अर्रु से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा एवं आरोपी ईशाक खान निवासी जवाहर कालोनी डबरा से घटना में प्रयुक्त आटो क्रमांक एमपी32-जेडसी-3175 को जब्त किया गया एवं प्रकरण में एक अन्य आरोपी अरुण बाल्मीक निवासी हरिजन बस्ती हनुमान डाडा डबरा जो फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं तथा चोरी के शेष माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews