Hindi News

प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से करीब 7 लाख रुपये लूटने वाले पांचों लुटेरे गिरफ्तार, कैश बरामद

Written by:Atul Saxena
Published:
ग्वालियर पुलिस ने पिछले दिनों दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा करते हुए पंचों आरोपी, लूटी गई रकम एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को जब्त कर लिया है। लूट की साजिश पूर्व परिचित द्वारा रची गई थी उसने पैसे की डिलीवरी के दौरान साथियों से लूट की वारदात करवाई थी।
प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से करीब 7 लाख रुपये लूटने वाले पांचों लुटेरे गिरफ्तार, कैश बरामद

Gwalior police arrested robbers

ग्वालियर की कंपू थाना पुलिस ने 25 फ़रवरी को प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से 6.85 लाख रुपये की लूट करने वाले पांचों लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली है, शुरूआती जाँच में सामने आया कि लूट की साजिश  पूर्व परिचित द्वारा रची गई थी उसने पैसे की डिलीवरी के दौरान साथियों से लूट की वारदात करवाई थी।

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चूरु (राजस्थान) के रहने वाले वासुदेव शर्मा महलगांव क्षेत्र में अस्थाई निवास करते हैं, उन्होंने कम्पू  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा संदीप शर्मा का प्लाईवुड का व्यवसाय है, जिसमें वह पार्टियों से रुपये लेने-देने का कार्य करते हैं। 25 फरवरी को वह विभिन्न पार्टियों से लगभग 5 लाख रुपये प्राप्त कर उन्हें अपने नीले रंग के बैग में रखकर एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में बैठा था। शाम लगभग 6 बजे जब वह नाश्ता करने के लिए ग्राउंड के गेट से बाहर निकला, तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे धक्का देकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने  अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी एवं तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग 

घटना के बाद पुलिस टीमों को लुटेरों का पता लगाने के निर्देश दिए, घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध आरोपी बिट्टू को चिन्हित किया गया। तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जानकारी प्राप्त हुई कि संदेही बिट्टू अपने साथियों के साथ गुड़गांव गया हुआ है। पुलिस टीम द्वारा गुड़गांव पहुंचकर बिट्टू एवं उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बिट्टू ने हर्ष, राज शर्मा व दो अन्य के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग कर घटना करना स्वीकार किया।

पूर्व नियोजित साजिश का खुलासा 

पुलिस द्वारा आरोपी बिट्टू की निशादेही पर राज शर्मा को उसके घर से तथा हर्ष को मेला ग्राउण्ड गोला का मंदिर के पास से पकड़कर उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि राज शर्मा पैसों के लेन-देन का कार्य करता है और उसका वासुदेव से पूर्व में भी लेनदेन रहा है। राज शर्मा ने आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाई कि वासुदेव शर्मा को 1,50,000/- रुपये का भुगतान किया जाना है। जैसे ही रकम दी जाएगी, पीछे से लगे आरोपी हर्ष और बिट्टू रुपये छीन लेंगे। योजना के अनुसार 25 फरवरी को रकम की डिलीवरी होते ही आरोपियों ने एक्टिवा से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया और गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित एक कमरे में जाकर रकम का बंटवारा कर लिया। जब आरोपियों ने पूरी राशि की गिनती की तो कुल 6,85,000/- रुपये निकले। बंटवारा में 2-2 लाख रुपये हर्ष, बिट्टू, एवं राज शर्मा, तथा 35,000/- रुपये करण एवं 50,000/- रुपये बनिया तोमर को मिले।

लूटी गई रकम बरामद 

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कुल रकम 6,85,000/- रुपये जप्त कर ली। बता दें फरियादी द्वारा मात्र पांच लाख रुपये लूट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फरियादी से जब फिर से पूछताछ की तो बताया कि वह जल्दबाजी में आखिरी पेमेंट जो 150000/- रुपये का मिला था उसको बता नहीं पाया था। इसलिए मैंने उस उक्त रकम 05 लाख बताई थी। कुल मेरी रकम 650000/- रुपये ही लूट की गई थी। पुलिस ने उक्त लूट में समस्त रकम 6,85,000/- एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी को जब्त कर लिया है।

इन आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ़्तार

  • लोकेंद्र सिंह तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र स्व श्री रामकिशोर सिंह तोमर उम्र 21 साल निवासी चौहान मंदिर के पास न्यू ग्रेसिम बिहार कॉलोनी चार शहर का नाका ग्वालियर।
  • शौर्य प्रताप सिंह तोमर उर्फ हर्ष पुत्र प्रमोद सिंह तोमर उम्र 18 साल निवासी परीक्षितपुरा थाना अंबाह मुरैना हाल निकुंज मोटर्स के सामने गोले का मंदिर ग्वालियर।
  • राज शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा उम्र 27 साल निवासी गोपाल नगर गदाईपुरा हजीरा ग्वालियर।
  • शिवम तोमर उर्फ बनिया पुत्र सुरेन्द्र तोमर उम्र 23 साल पुरानी कांचमील बिरला नगर हजीरा ग्वालियर।
  • करन तोमर पुत्र मलखान सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी न्यू कांचमील बिरला नगर हजीरा ग्वालियर।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews