Hindi News

NCERT ने लॉन्च किए 15 नए कोर्स, फ्री में उपलब्ध, ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

Last Updated:
एनसीईआरटी ने कई नए कोर्स लॉन्च किए हैं। कोई फीस नहीं लगेगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी इसे ज्वाइन कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NCERT ने लॉन्च किए 15 नए कोर्स, फ्री में उपलब्ध, ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

AI Generated Image

एनसीईआरटी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कई नए कोर्स (NCERT Free Courses) लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग स्ट्रीम से संबंधित हैं। जिसे सरकारी ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म “स्वयं पोर्टल” पर जाकर स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रम फ्री में उपलब्ध हैं। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। केवल रजिस्ट्रेशन करके इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाया जा सकता है।

सभी पाठ्यक्रम इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध हैं। कोर्स को अलग-अलग चैप्टर और मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। वहीं कई असाइनमेंट भी शामिल किए गए हैं। पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। छात्रों को किसी स्कूल या संस्थान में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोर्स की शुरूअत 1 मई 2026 से होने वाली है। एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 1 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी की अवधि 24 सप्ताह है।

सर्टिफिकेट के लिए होगी परीक्षा

कोर्स को पूरा करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके के लिए 10 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 60% या इससे अधिक स्कोर प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी।

यहाँ देखें कोर्स के नाम 

  1. अकाउंटेंसी 11वीं पार्ट-1
  2. बायोलॉजी 11वीं पार्ट-1
  3. बायोलॉजी 11वीं पार्ट-2
  4. बायोलॉजी 12वीं पार्ट-1
  5. बिजनेस स्टडी 11वीं पार्ट-1
  6. बिजनेस स्टडीज 12वीं पार्ट-1
  7. केमिस्ट्री 11वीं पार्ट-1
  8. केमिस्ट्री 11वीं पार्ट-2
  9. केमिस्ट्री 12वीं पार्ट-1
  10. इकोनॉमिक्स 11वीं पार्ट-1
  11. इकोनॉमिक्स 12वीं पार्ट-1
  12. ज्योग्राफी 11वीं पार्ट-1
  13. मैथमेटिक्स 11वीं पार्ट-1
  14. सोशियोलॉजी 11वीं पार्ट-1
  15. सोशियोलॉजी 12वीं पार्ट-1

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • जिन्होंने ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे होमपेज पर “Register/Sign” के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके अकाउंट क्रीऐट करें।
  • कोर्स कैटेलॉग में पाठ्यक्रम को सर्च करें।
  • फिर सेलेक्ट करें, कोर्स के बारे में अच्छे से पढ़ें।
  • अब “Join” बटन पर क्लिक करें। लॉग करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर इससे जुड़ पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews