Hindi News

अप्रैल में अब इन 2 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में संशोधन, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

Published:
अप्रैल में दो और बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करने का फैसला लिया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। कई टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 6% से अधिक है। 
अप्रैल में अब इन 2 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में संशोधन, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

अप्रैल में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। अब इस सूची में प्राइवेट सेक्टर का CSB बैंक और साउथ इंडियन बैंक भी शामिल हो चुके हैं। नए रेट प्रभावी भी हो चुके हैं। संशोधन के सीएसबी बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.35% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। साउथ इंडियन बैंक सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% तक रिटर्न दे रहा है।

दोनों ही बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। सभी बैंक समय-समय पर अलग-अलग वित्तीय कारकों को देखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करते रहनर की सलाह दी जाती है।

साउथ इंडियन बैंक एफडी ब्याज दरें

साउथ इंडियन बैंक ने 9 अप्रैल से नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर दे रहा है। ब्याज दर न्यूनतम 3.40% और अधिकतम 7.30% है। सबसे ज्यादा 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा है। बैंक ने कई टेन्योर के ब्याज दरों में कटौती की है। मार्च 2026 में एक साल के टेन्योर पर 6.35% ब्याज मिल रहा था, लेकिन अब 6.25% रिटर्न मिलेगा।

5 साल के टैक्स गेम फिक्स्ड डिपॉजिट पर यह बैंक 5.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल का निवेश करने पर 6.25% ब्याज मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति 5 साल से लेकर 66 महीने से कम का टेन्योर ऑप्शन चुनता है, तो उसे 5.70% ब्याज या बैंक ऑफर करेगा। 66 महीने के ग्रीन डिपॉजिट पर 6% रिटर्न मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

CSB बैंक एफडी ब्याज दर 

इस प्राइवेट बैंक ने 6 अप्रैल को लागू नई दरें लागू कर दी हैं। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। 13 महीने के एफडी पर बैंक ग्राहक को 7% और 24 महीने 14 दिन से अधिक और 25 महीने तक के टेन्योर पर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर 15 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, ब्याज दर 3% से लेकर 7.50% है।

यहाँ देखें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews