प्राइवेट सेक्टर ले नैनीताल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। यह कदम बैंक में आरबीआई एपीसी के फैसले के बाद उठाया है। रेपो रेट में बदलाव न होने के बाद भी कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दरों में कटौती की गई है। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 6.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। पहले अधिकतम ब्याज दर 6.60% था।
पहले बैंक 18 महीने से अधिक और 2 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.60% ब्याज ऑफर करता था, जिसे घटाकर 6.50% कर दिया गया है। एक साल से लेकर 18 महीने तक की एफडी पर पहले जहां 6.40% ब्याज मिलता था, अब केवल 6.30% रिटर्न मिलने वाला है। आखरी बार इस बैंक ने 11 दिसंबर 2025 को संशोधन किया था। नए रेट 10 अप्रैल 2026 से लागू किए गए हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के किसी नजदीकी शाखा या आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज
अन्य किसी भी टेन्योर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 0.50% ब्याज मिलता रहेगा। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा नैनी टैक्स सेवर स्कीम पर लागू नहीं होती। सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल इससे अधिक आयुवर्ग) को 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के ब्याज दर अधिकतम 7% है। सुपर सीनियर सिटीजन के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10% है।
टैक्स सेवर एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?
बैंक ने नैनी टैक्स सेवर स्कीम के ब्याज दरों में कोई भी संशोधन न करने का फैसला लिया है। 5 साल के टेन्योर पर बैंक 5.75% रिटर्न दे रहा है। 5 साल से अधिक और 10 साल तक का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 5.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.85% ब्याज मिलेगा। ग्राहक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर ऑप्शन चुन सकते हैं। न्यूनतम निवेश की सीमा 1,000 रुपये है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.25%
- 15 से लेकर 30 दिन- 3.25%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
- 91 से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 दिन से लेकर 270 दिन से कम- 4.95%
- 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
- 1 साल से लेकर 18 महीने तक- 6.30%
- 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 6.50%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 5.75%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.35%






