भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। प्रचार कार्यक्रम को लेकर गृहमंत्री मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 14 अप्रैल को वह नॉर्थ बंगाल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रो शो और जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता से कई वादे भी किए है। उत्तर बंगाल में कई विकास कार्यों का ऐलान भी किया है। पश्चिम बंगाल का विभाजन किए हुए संवैधानिक तरीके से दार्जिलिंग पहाड़ियों में निवास करने वाले गोरखा समुदाय के मुद्दे का समाधान करने का वादा भी किया है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने वादा किया बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर 5 मई से महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा के लिए टिकट नहीं खरीदना होगा। इसके अलावा उन्होंने दार्जिलिंग से सुंदरबन तक के लिए नेशन हाईवे बनाने का वादा भी किया है। अमित शाह ने कहा, “ममता बनर्जी की सरकार बीएसएफ़ को 600 एकड़ की जमीन नहीं सौंप रही है। बंगाल में बीजेपी सत्ता आते ही वह जमीन बीएसएफ को सौंप दी जाएगी।”
नॉर्थ बंगाल के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा
नॉर्थ बंगाल में 600 बेड के कैंसर अस्पताल का वादा भी बीजेपी द्वारा किया गया है। अमित शाह नॉर्थ बंगाल के लोगों के लिए एक अलग से आईआईटी स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा क्षेत्र के खिलाड़ियों को सपोर्ट देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, “राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी भाजपा सरकार पूरी करेगी।” इतना ही नहीं एम्स और आईआईएम की स्थापना भी नॉर्थ बंगाल के युवाओं के लिए की जाएगी।
गजोल में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने आदिवासी समुदाय के लिए ट्राइबल यूनिवर्सिटी और दार्जिलिंग में एक इको एडवेंचर सेंटर बनाने का वादा भी किया है। इसके अलावा नॉर्थ बंगाल में चार बड़े इंडस्ट्रियल पार्क और एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर स्थापित करने की बात भी कही।गरीबों को
गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज, कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग और महिलाओं के खाते में 3,000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा भी किया है। गर्भवती महिलाओं को भाजपा सरकार में 21,000 रूपये और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये दिए जाएंगे। एक ऐसी व्यवस्था लागू करने का वादा किया, जिसके तहत किसान अपने आलुओं को सही दाम में पूरे देश भर में बेच सकते हैं।
टीएमसी और हुमायूँ कबीर को खुली चुनौती
अमित शाह मंगलवार को ममता सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे माताओं और बहनों को परेशान करते हैं। संदेशखली, आरजी कर, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज जैसे मामलों को लेकर महिला सुरक्षा पर टीएमसी सरकार पर कई सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि “मैं ममता बनर्जी के गुंडो को यह चुनौती देना चाहता हूं कि 23 अप्रैल और 5 मई के बाद वे घर से बाहर न निकले।” उन्होंने कहा कि 300 बीजेपी वर्कर्स मारे गए हैं।बीजेपी की सरकार बनने के बाद दोषियों को ढूंढा जाएगा और उन्हें जेल में डाला जाएगा। हुमायूँ कबीर को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि, “बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं किया जाएगा।”
You gave PM Modi a full majority, and he fulfilled his promise of building the Ram Mandir.
Mamata Didi, along with her close aide Humayun Kabir, wants to build a Babri Masjid here in Bengal.
Didi, listen carefully: A BJP government is set to be formed in Bengal. We will not… pic.twitter.com/gAWLZUN8uk
— BJP (@BJP4India) April 14, 2026
BJP will set up AIIMS, IIT, Sports University and adventure hub in North Bengal.
উত্তরবঙ্গে এইমস, আইআইটি, ক্রীড়া বিশ্ববিদ্যালয় ও অ্যাডভেঞ্চার হাব গড়ে তুলবে বিজেপি।#BJPInTMCOut pic.twitter.com/Y6iCCH7yCw
— Amit Shah (@AmitShah) April 14, 2026






