काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन कक्षा दसवीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) का परिणाम (CISCE Exam Result 2026) जल्द ही घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cisceboard.org/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन फरवरी 17 फरवरी से लेकर 30 मार्च के बीच किया गया था। कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की UID और इंडेक्स नंबर इत्यादि की जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से स्कोर चेक किया जा सकता है।
पासिंग क्राइटेरिया
रिजल्ट में छात्र का नाम, पिता-माता का नाम, रोल नंबर, इंडेक्स नंबर, स्कूल नंबर, सब्जेक्ट वाइज स्कोर, टोटल स्कोर, ग्रेड और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को ओवरऑल 33% अंक लाना होगा। प्रत्येक विषय में 100 में से 35% अंक लाना अनिवार्य होगा।
3 वर्षों का ट्रेंड
2025 में परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक जारी थी। कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। दसवीं में पासिंग प्रतिशत 99..42% और बारहवीं में 99.06% था। 2024 में रिजल्ट में भी रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे। परीक्षा कक्षा 10वीं में पासिंग प्रतिशत 99.47% और 12वीं में 98.19% था। 2023 में रिजल्ट 14 मई को घोषित हुआ था। कक्षा दसवीं में 98. 94% और कक्षा 12वीं में 96.93 प्रतिशत छात्रों ने छात्रों ने परीक्षा पास की थी ।
इन 5 तरीकों से जानें रिजल्ट
- सीआईएससीई आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और https://cisceboard.org/
- UMANG ऐप
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट
- एसएमएस
- स्कूल
यूआईडी और इंडेक्स नंबर से जरिए ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ICSE या ISC रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूआईडी, इंडेक्स नंबर, कोर्स कोड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। विषयवार अंक चेक करें।
- रिजल्ट को डाउनलोड और सेव कर लें।
ऑफलाइन ऐसे जानें परिणाम
- 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ICSEUID टाइप करके 0924808283 पर भेजें।
- कक्षा 12वीं के लिए ISCUID टाइप करके 0924808283 नंबर पर भेजें।
- रिजल्ट एसएमएस के जरिए आपके पंजीकृत नंबर पर प्राप्त होगा।






