जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस परिणाम घोषित होने से पहले आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की ने पेपर-1 और पेपर 2 के लिए प्रैक्टिस टेस्ट शुरू कर दिया है। जिसके लिए लिंक भी एक्टिव हो चुका है। इस सुविधा के जरिए अभ्यर्थी को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न को भी समझ पाएंगे।
जेईई एडवांस्ड में दो पेपर शामिल होते हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होती है। दोनों पेपर्स अनिवार्य होते हैं। प्रत्येक पेपर में तीन सेक्शन शामिल होते हैं- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स। इसे उम्मीदवारों के कंप्रीहेंशन, रीजनिंग और एनालिटिक एबिलिटी को टेस्ट करने के लिए डिजाइन किया जाता है। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होता है।
ऐसे उठाएं मॉक टेस्ट का लाभ
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिसोर्सेज के लिंक पर “Resources” सेक्शन में “पेपर-1 या पेपर-2” प्रैक्टिस टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां साइन इन के बटन को क्लिक करें।
- दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
- डिफॉल्ट लैंग्वेज इंग्लिश या हिंदी को सेलेक्ट करें और टेस्ट को शुरू करें।
परीक्षा का शेड्यूल जारी
इस साल जेईई एडवांस्ड का आयोजन 17 मई को दो शिफ्टों में होने वाला है। पेपर-1 का आयोजन शिफ्ट यानी सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड 11 से 17 मई के बीच उपलब्ध होंगे।
जल्द शुरू होंगे आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 2 मई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। जेईई मेंस में 2.5 लाख तक रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। जिसका परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो सकता है। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग के स्नातक या कंबाइंड कोर्स में एडमिशन मिलेगा।






