मई का महीना एक दिन में खत्म होने वाला है। ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से जून महीने की शुरुआत शुरू होने वाली है। 1 जून को सिद्ध और साध्य योग बनेंगे। दिन सोमवार है। आगामी महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार (June Vrat Tyohar 2026) भी पड़ रहे हैं। इसमें दो एकादशी भी शामिल हैं। महीने का अंत आषाढ़ माह ही शुरुआत से होने वाली है।
निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। इस दिन गायत्री जयंती भी मनाई जाएगी। एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून को शाम 6:12 बजे होगी और इसका समापन 25 जून रात 8:09 बजे पर होगा। 26 जून को राम लक्ष्मण द्वादशी पर एकादशी का पारण होगा। परम एकादशी की तारीख 11 जून 2026 है। एकादशी तिथि की शुरुआत 11 जून को रात 12:57 बजे होगी। वहीं इसका समापन 11 जून रात 10:26 बजे होगा।
जून में पूर्णिमा और अमावस्या
29 जून को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कबीर जयंती और बटुक भैरवी जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून को रात 3:06 बजे पर होगी। इसका समापन 30 जून को 5:26 बजे पर होगा। ज्येष्ट अधिक अमावस्या 15 जून को है। इस दिन ज्येष्ठ अधिक मास का समापन भी होगा। सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
व्रत और त्योहारों की लिस्ट
- 3 जून, बुधवार- विभुवन संकष्टी
- 7 जून, रविवार- अधिक भानु सप्तमी
- 8 जून, सोमवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 11 जून, गुरुवार- परम एकादशी
- 12 जून, शुक्रवार- प्रदोष व्रत, अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
- 13 जून, शनिवार- मासिक शिवरात्रि
- 14 जून, रविवार- रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
- 15 जून, सोमवार- मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और अधिक मास समापन
- 16 जून, मंगलवार- चंद्र दर्शन
- 17 जून, बुधवार- महाराणा प्रताप जयंती
- 18 जून, गुरुवार- प्रद्युमन चतुर्थी
- 19 जून, शुक्रवार- स्कंद षष्ठी
- 20 जून, शनिवार- जमाई षष्ठी
- 21 जून, रविवार- भानु सप्तमी
- 22 जून, सोमवार- मासिक दुर्गा अष्टमी, धूमावती जयंती
- 23 जून, मंगलवार- महेश नवमी
- 25 जून, गुरुवार- गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी
- 26 जून, शुक्रवार- राम लक्ष्मण द्वादशी
- 27 जून, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत
- 29 जून, सोमवार- ज्येष्ठ पूर्णिमा, वट पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरव जयंती, कबीर जयंती
- 30 जून- आषाढ़ मास आरंभ
जून ग्रह गोचर
2 जून को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 8 जून को शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने वाला है। 15 जून को सूर्य ग्रह का गोचर मिथुन राशि में होगा। 20 जून को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 22 जून को बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा जून 2026 में 13 बार राशि परिवर्तन करेंगे।
(अस्वीकरण: यह आलेख पंचांग, ज्योतिष मान्यताओं, ग्रंथों और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






