मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंसान और पक्षी के बीच के प्रेम का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है, एक परिवार का पालतू तोता जिसे वे प्यार से शाकुंतला कहकर बुलाते थे अचानक उड़ गया.. उसके जाने के बाद से परिवार के लोग बेचैन हैं, घर में शाकुंतला की आवाज सुनाई नहीं देने से किसी का मन नहीं लग रहा, परिवार ने उनके मिट्ठू को ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है साथ ही इसके लिए ई रिक्शा से मुनादी भी करवाई जा रही है।
ग्वालियर में कलेक्ट्रेट रोड पर अलकापुरी कॉलोनी के पास एनजी ग्रांड सोसायटी में रहने वाले शशांक ओझा का परिवार पिछले कुछ दिनों से बेचैन है उनकी बेचनी का कारण है उनके पालतू तोते शाकुंतला का गुम हो जाना, परिवार के अनुसार तोता करीब एक वर्ष से उनके साथ रह रहा था और घर के सदस्यों की तरह परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुका था लेकिन जब स एवो उड़ा है तब से घर में किसी का मन नहीं लग रहा।
50 हजार रुपये की इनाम की घोषणा
तोते और इस परिवार के प्रेम की कहानी का अंदाजा ऐसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी तलाश के लिए ई रिक्शा से मुनादी करवाई जा रही है, लाउडस्पीकर लगा रिक्शा पूरे क्षेत्र में घूम रहा है परिवार ने शाकुंतला को ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
ई रिक्शा पर तोते शाकुंतला की तस्वीर
ई-रिक्शा पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें तोते की तस्वीर के साथ उसका हुलिया बताया गया है, जैसे उसके सिर [पर तिलक है, रिक्शा रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों मे घूम रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंच सके, ई-रिक्शा चालक सोनू के अनुसार वह प्रतिदिन विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में जाकर मुनादी कर रहा है, जिससे तोते के बारे में कोई जानकारी मिल सके औ रवो परिवार तक पहुंच जाए।






