हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। कई जिलों के कैथल और हंसी समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। इसके अलावा डीसीपी पद के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। गृह विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 23 मार्च को जारी किया है।

राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। हिमांशु गर्ग एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन को AIG प्रोविजनिंग पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। नीतीश अग्रवाल को राज्यपाल के गवर्नर पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें एसपी लोकायुक्त पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले वह कुरुक्षेत्र एसपी पद पर कार्यरत थे। डीसीपी झाझर पद पर शुभम सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला डीसीपी पद पर अमरिंदर सिंह को तैनात किया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले

हंसी के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी विनोद कुमार मिली है। इससे पहले वह हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन करनाल के चौथे बटालियन कमांडेंट पद पर कार्यरत थे। कुरुक्षेत्र का नया एसपी चंद्र मोहन को बनाया गया है, जो पहले टेलीकॉम एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कैथल एसपी पद पर मनप्रीत सिंह सूदन को नियुक्त किया गया है। सिक्योरिटी सीआईडी हरियाणा पुलिस अधीक्षक पद पर अमित यशवर्धन को नियुक्त किया गया है, जो पहले हंसी के एसपी पद पर कार्यरत थे। एसपी कैथल पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी उपासना को सीआईएस एसपी पद पर पदस्थ किया गया है।

इन एचपीएस अधिकारियों का हुअ तबादला

स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला एसपी पद की जिम्मेदारी HPS अधिकारी अमित दहिया को सौंपी गई है। पहले वह क्राइम झाझर के डीसीपी पद पर तैनात थे। गोहाना (सोनीपत) के डीसीपी पद पर जितेंद्र गहलावत को नियुक्त किया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन करनाल के चौथे बटालियन कमांडेंट पद पर भारती डबास को नियुक्त किया गया है, वह पहले गोहाना (सोनीपत) के डीसीपी पद का पदभार संभाल रही थी।

IMG_5202(1)