Hindi News

4 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की जल्द घोषणा, मुख्य मंत्री बोले “मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है”

Last Updated:
एमपी सरकार ने लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। 8 सालों के लंबित शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रमोशन मिलने वाला है। आइए जानें सीएम ने क्या कहा?
4 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की जल्द घोषणा, मुख्य मंत्री बोले “मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है”

AI Generated

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का एक वीडियो लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। इस वीडियो को सीएम यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर प्रदेश के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

8 साल से रुका था मामला जल्द होगी घोषणा

इस वीडियो में मुख्यमंत्री यादव ने कर्मचारियों की लगभग 8 वर्षों से लंबित पदोन्नति की बात करते हुए कहा कि “हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा करते हुए पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है”। सीएम ने अपनी बात में मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मुझे प्रसन्नता है कि विगत 8 वर्षों से लंबित प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है। हम शीघ्र ही लगभग 4 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के सुखद समाचार की घोषणा करने वाले हैं।”

जल्द होगी कैबिनेट की बैठक में घोषणा

यह घोषणा किस तारीख को होगी इसका निर्णय मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के बाकी मंत्री कैबिनेट में लेंगे। अपनी बात के दौरान डॉ. मोहन यादव ने इस बात का खेद भी जताया कि पदोन्नति में देरी होने के चलते कई शासकीय अधिकारी कर्मचारी रिटायर भी हो गए, लेकिन अब जल्द ही हम इसकी घोषणा करेंगे।

4 लाख अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सीएम ने अपनी बात के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि चार लाख अधिकारियों कर्मचारियों की खुशियों की घोषणा को लेकर पिछले कई समय से हर मंत्री अपने स्तर पर रास्ता तलाशने के लिए प्रयासरत थे और अंततः अब घोषणा मात्र की देरी है। अपनी बात में सीएम यादव ने सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews