Hindi News

कोरोना मरीज़ों के इलाज में लगी डॉक्टर वंदना तिवारी की मौत, 3 साल के बच्चे को छोड़ निभा रही थी ड्यूटी

Written by:Gaurav Sharma
Published:
कोरोना मरीज़ों के इलाज में लगी डॉक्टर वंदना तिवारी की मौत, 3 साल के बच्चे को छोड़ निभा रही थी ड्यूटी

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संकटकाल में अपने घर परिवार और तीन साल के मासूम बच्चे को छोड़ ड्यूटी कर रही फार्मासिस्ट डॉक्टर वंदना तिवारी की मंगलवार को मौत हो गई है। डॉ.वंदना को 31 मार्च को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद उन्हें इलाज केलिये 1 अप्रेल को ग्वालियर रेफर किया गया था। पहले उन्हें जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया और फिर बाद में बेहतर इलाज के लिये ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक वो दो दिन से कोमा में थी और आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गई।

बता दें कि कोरोना मरीज़ों की ड्यूटी के कारण वो पिछले कई दिनों से अपने छोटे से बच्चे को घर पर छोड़ मेडिकल कालेज में ही रह रही थी। इस समय प्रदेश के कई डाक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग अपनी जान को खतरे में डाल मरीज़ों की सेवा में लगे हैं और इस दौरान अपने घरवालों को संक्रमण से बचाने के लिये अरसे  से घर नहीं गए हैैं। डॉक्टर वंदना तिवारी भी उन्हीं में से एक थीं और उनकी असमय मृत्यु से उनके घरवाले बेहद सदमे में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews