भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
उपचुनाव से पहले ग्वालियर दौरे पर आये राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कांग्रेस (Congress) के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं| उनके बयान और खुलासे सियासी सुर्खियां बन रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी सिंधिया के बयान पर पलटवार करते हुए उनको ही कटघरे में खड़ा कर रही है| अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट कर पूछा है कि ‘मामाजी’ व ‘सिंधिया जी’ झूठ कौन बोल रहा है|
दरअसल, ग्वालियर-चंबल दौरे के दूसरे दिन सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी की बात की थी और ऐसा न होने पर मुख्यमंत्री बदलने को कहा था| मैंने 11 दिन नहीं बल्कि 11 महीने इंतजार किया| लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई| उनके इस बयान पर अब दिग्विजय ने सिंधिया के कर्जमाफी को लेकर पुराने ट्वीट शेयर कर निशाना साधा है| वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर्जमाफी नहीं होने के दावे को झूठा बताते हुए कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी हमला बोला है|
सरकार नहीं गिराते तो तृतीय चरण का कर्ज भी माफ़ हो जाता
दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा-“मामा” जी, सिंधिया जी के 3 मार्च 2020, भाजपा में शामिल होने के 8 दिन पूर्व ट्वीट को देखें। उन्होंने खुद स्वीकार किया शिवपुरी के 7000 किसानों का 47 करोड़ द्वितीय चरण का क़र्ज़ माफ हुआ। यदि महाराज आप सरकार नहीं गिराते तो जून 2020 मे किसानों का तृतीय चरण का क़र्ज़ भी माफ हो जाता।
तय कीजिये..झूठ कौन बोल रहा
पूर्व सीएम ने आगे लिखा ‘अब “मामा” जी व सिंधिया जी आप ही तय कर लीजिए कौन झूठ बोल रहा है? झूठ बोलते हुए इन्हें शर्म भी नहीं आती। किस मुँह से जनता के बीच में जाएँगे’|
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1297543777351946243
अब “मामा” जी व सिंधिया जी आप ही तय कर लीजिए कौन झूठ बोल रहा है? झूठ बोलते हुए इन्हें शर्म भी नहीं आती। किस मुँह से जनता के बीच में जाएँगे?
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) August 23, 2020






