भोपाल। कांग्रेस में मची घमासान और अंदरूनी कलह पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है। अपने शायराना अंदाज़ में सिंधिया को समर्पित कांग्रेसी करार देते हुए उन्होने कहा कि आज जो मशहूर हो गए वो कभी काबिल न थे, मंज़िलें जिनको मिली वो दौड़ में शामिल न थे। नरोत्तम मिश्रा ने ये तंज मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कसा है।
कांग्रेस की खटपट पर नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज़ में कसा तंज
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






