भोपाल।फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ सरकार ने हार मान ली और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि नई सरकार बनने तक वे प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। इसी बीच प्रतिक्रियाओं का दौर तेजी से चल पड़ा है। इसी बीच राज्यसभा उम्मीदवार और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है।सिंधिया ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश में आज आम जनता की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।
सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति को जन सेवा का माध्यम आना चाहिए किंतु प्रदेश सरकार इस विचारधारा से भटक गई थी। आज एक बार राजनीति में पुनः सच्चाई की जीत हुई है। सत्य हमेशा विजय होता है।इससे पहले उन्होंने गुरुवार रात ट्वीट कर लिखा था कि मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले का स्वागत करता हूँ।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में अपने इस्तीफे का ऐलानकर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। वहां वह राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।इसी के साथ विपक्ष में बैठी बीजेपी रणनीति तैयार करने में जुट चुकी है।
मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 20, 2020






