Hindi News

Transfer 2025: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

Published:
मध्यप्रदेश में 170 से अधिक प्रशासनिक सेवा अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer 2025: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (MP Transfer 2025) किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश डॉ मोहन यादव की सरकार ने दिया है। इसी पद पर वे अगले आदेश तक कार्यरत रहेंगे। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर दिया है।

द्वारका प्रसाद बर्मन क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रीवा संभाग को स्थानांतरित करके अपर कलेक्टर जिला बालाघाट के पद पर नियुक्त किया गया है। सारिका भूरिया को अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर पद पर नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार टैगोर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है।

कई जिलों के अपर कलेक्टर बदले गए 

आशीष कुमार पाठक को अपर परिवहन आयुक्त इंदौर बनाया गया है। शहडोल जिला की नई अपर कलेक्टर मिनिषा पांडे होगी। अपर परिवहन आयुक्त जबलपुर के पद पर नीति राठौर को नियुक्त किया गया है।  वहीं रीना पासी को अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर माया अवस्थी को नियुक्त किया गया है, जो पहले संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पद पर कार्यरत थी। देवास जिला के नए अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी होंगे, जो पहले संयुक्त कलेक्टर जिला खंडवा पद पर कार्यरत थे।

उप संचालक मंडी पद पर कार्यरत रितु चौहान को महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के पद की जिम्मेदारी मिली है। झाबुआ के नए अपर कलेक्टर चंद्र सिंह सोलंकी होंगे।  कटनी जिले के नए अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडे होंगे। नीमच का नया अपर कलेक्टर बोंदर सिंह क्लेश को बनाया गया है।  मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग के उप सचिव पद पर राजेश शाह को भेजा गया है। बैतूल जिले के अपर कलेक्टर पद पर वंदना जाट को नियुक्त किया गया है। अशोकनगर के नए अपर कलेक्टर देवकीनंदन होंगे। वही डिंडोरी के अपर कलेक्टर पद पर जगदीश प्रसाद यादव, उमरिया में प्रमोद कुमार सेन गुप्ता और भोपाल अपर कलेक्टर पद पर प्रकाश चंद्र शाक्य को नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी बदल गए 

अंकुर रवि गुप्ता संयुक्त कलेक्टर जिला भिंड को अवर सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर के पद पर भेजा गया है।  विदिशा के संयुक्त कलेक्टर पद पर दीप श्री गुप्ता को नियुक्त किया गया है। नर्मदापुरम में विजय राय और देवेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी पल्लवी वेद को सौंपी गई है, जो पहले संयुक्त कलेक्टर जिला रायसेन पद पर कार्यरत थी।  डिप्टी कलेक्टर जिला दतिया के पद पर विजेंद्र सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। रीवा में गणेश प्रसाद अग्रवाल, झाबुआ में महेश कुमार बडोले और खरगोन में वीरेंद्र कुमार कटारे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया है।

यहाँ देखें अफसरों के तबादले की पूरी लिस्ट

transfer order jc dc (2) transfer adm (1)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews