MP Breaking News

IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें पूरी लिस्ट

Himachal IAS Transfer: हिमाचल प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सुख्खू सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किए हैं। आइए देखते हुए पूरी लिस्ट...
IAS Transfer 2026

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 6 जुलाई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बड़े फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है तो कई जिला स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।

हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादला ​सूची

  1. डॉ. अभिषेक जैन (2002 बैच) को वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। : वर्तमान में जैन नई दिल्ली में सलाहकार (नियामक सुधार) के रूप में कार्यरत हैं। प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, तकनीकी शिक्षा और 20 सूत्रीय कार्यक्रम) का प्रभार है।
  2. ​पिछले छह महीने से तैनाती का इंतजार कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा (2010 बैच) को सरकार ने सचिव (सहकारिता) के पद पर तैनात किया है।
  3. अमरजीत सिंह (2010 बैच) अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास विभाग) की जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
  4. ​तोरुल एस. रवीश (2016 बैच) को राज्य औद्योगिक निगमों से निदेशक (भूमि अभिलेख) के पद पर तैनात किया गया है।
  5. अभिषेक वर्मा (2018 बैच) मिल्कफेड के निदेशक के रूप में पूर्णकालिक कार्य करेंगे।
  6. अजय कुमार यादव (2018 बैच) को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  7. महेंद्र पाल गुर्जर (2018 बैच) को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, शिमला में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) नियुक्त किया गया है।
  8. उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
  9. राहुल जैन (2019 बैच) को राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के साथ महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. वाईएस परमार बागवानी विवि के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
  10. ओम कांत ठाकुर (2020 बैच) को राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  11. गुरसिमर सिंह (2021 बैच) को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  12. ईशंत जसवाल (2021 बैच) को डीआरडीए ऊना।
  13. रूपिंदर कौर (2021 बैच) को डीआरडीए बिलासपुर।
  14. दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक डीआरडीए सोलन बनाया गया है। ।
  15. प्रियांशु खाती (2020 बैच) को डीआरडीए मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक ।
  16. राजदीप सिंह (2021 बैच) को नगर निगम सोलन का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  17. डॉ. अंजलि गर्ग को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, नाहन से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कांगड़ा
  18. चंद्र प्रकाश को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, भवारना से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मंडी लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें पूरी लिस्ट - MP Breaking News