Hindi News

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ममता बनर्जी पर तीखा पलटवार, कहा – ‘उनके पास न्यायालय का विकल्प खुला है’

Written by:Ankita Chourdia
Published:
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बंगाल हिंसा पर ममता बनर्जी को घेरा है। दरअसल उन्होंने कहा कोर्ट का विकल्प खुला है। साथ ही PMGSY में हिमाचल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भी बात की है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ममता बनर्जी पर तीखा पलटवार, कहा – ‘उनके पास न्यायालय का विकल्प खुला है’

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद लगातार जारी हिंसा के बीच हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश संविधान के तय मानकों के अनुसार चलता है और नई सरकार का गठन भी इसी आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास न्यायालय का विकल्प खुला है। इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने तथ्यों सहित वोट चोरी के कई मामलों को पहले ही उठा चुकी है।

वहीं इसी कड़ी में, हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के क्रियान्वयन और सड़कों की स्थिति को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का एक सर्वे किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश को चयनित किया गया है। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

हिमाचल को 46 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई

मंत्री ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन और इसके 25 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 9 मई को मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि के साथ ही, गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए हिमाचल को 46 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, पीएमजीएसवाई-4 के तहत प्रदेश की 250 बस्तियों को जोड़ने के लिए 2247 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश ने लगातार उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2000 से लेकर अब तक, सभी सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश का करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर सड़क नेटवर्क विकसित हुआ है, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रदेश सरकार डोडरा-क्वार, लाहौल-स्पीति, छोटा और बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम इलाकों तक भी सड़कें पहुंचाने का कार्य कर रही है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का इस कार्य में सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार उतारे जाने के प्रश्न पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सामान्यतः ये चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़े जाते, बल्कि विचारधारा के आधार पर होते हैं। फिर भी, कांग्रेस इस विषय को लेकर पार्टी स्तर पर विस्तृत चर्चा करेगी और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews