MP Breaking News

कृष्ण जन्माष्टमी पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यारे संदेश, कहें ‘जय श्री कृष्ण’

जन्माष्टमी के पावन मौके पर हर घर में कान्हा के जन्म की खुशियां मनेंगी। अगर आप भी परिवार, दोस्तों और अपनों को कृष्ण जन्मोत्सव की खास बधाई देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें सुंदर, आसान और दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश।
कृष्ण जन्माष्टमी पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यारे संदेश, कहें ‘जय श्री कृष्ण’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घरों और मंदिरों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कहीं बाल गोपाल के लिए सुंदर झूला सजाया जाता है, तो कहीं कान्हा को नए कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार किया जाता है।

भक्त रात के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार करते हैं। जैसे ही घड़ी में मध्यरात्रि होती है, मंदिरों में घंटियां बजने लगती हैं और पूरा माहौल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठता है।

जन्माष्टमी पर भेजें ये खास शुभकामनाएं

नंद के घर फिर आज, खुशियों की बरसात हो,
कान्हा की प्यारी मुरली हर दिल के पास हो,
दूर रहें हर गम और खुशियों की सौगात हो,
आप सभी को जन्माष्टमी की दिल से बधाई हो।

मोर मुकुट सिर सजे, हाथों में मुरली प्यारी,
कान्हा की छवि लगे सबसे न्यारी-न्यारी,
उनकी कृपा से खुशियों से भर जाए दुनिया सारी,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं आपको प्यारी-प्यारी।

माखन-मिश्री की मिठास जीवन में घुल जाए,
कान्हा की बांसुरी हर चिंता को भुलाए,
राधा-कृष्ण का प्रेम हर रिश्ते में मुस्काए,
जन्माष्टमी का पर्व आपके जीवन में खुशियां लाए।

नंदलाल आएं आपके द्वार, खुशियों की सौगात लाएं,
जीवन से हर दुख और चिंता दूर भगाएं,
कान्हा की कृपा से आपके सपने सच हो जाएं,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

राधा का प्रेम मिले, कान्हा का साथ मिले,
हर कदम पर जीवन में खुशियों की बात मिले,
मुश्किलों में भी श्रीकृष्ण का हाथ मिले,
आपको जन्माष्टमी पर खुशियों की सौगात मिले।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews