कन्या पूजन नवरात्रि का सबसे ख़ास दिन माना जाता है। कन्याओं को माता रानी का स्वरूप माना जाता है, यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान लोग अपने घरों में कन्याओं को बुलाते हैं उनका सम्मान करते हैं और उन्हें भोजन कराकर उपहार देते हैं। लेकिन उपहार देने के लिए सभी का बजट अलग अलग होता है, आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपहारों के बारे में बताएंगे जो कम बजट में आ जाएंगे।
छोटे बच्चों या कंजक कन्याओं के लिए यह उपहार चुनना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। अगर आप 100 रुपये से काम में गिफ़्ट ख़रीदना चाहते हैं, तो समय रहते ही आपको बेहतर तैयारी कर लेनी चाहिए। हाँ ये गिफ़्ट न केवल आपके बजट में फ़िट होगा, बल्कि कन्या पूजन की परंपरा को भी सुंदर बनाएगा।
ये भी पढ़ें
कन्या पूजन के लिए किफायती गिफ्ट (Kanya Poojan Gifts)
कलरफुल नोटबुक या पेंसिल सेट
छोटे बच्चों को स्टेशनरी की चीज़ें काफ़ी पसंद आती है, अगर ये चीज़ें कलरफुल हो तो और भी ज़्यादा आकर्षित लगती है। ये गिफ़्ट बच्चों को पसंद आएंगे साथ ही साथ उनके काम भी आएंगे। बच्चों को देने के लिए आप रंग बिरंगे पैक में ख़रीद सकते हैं।
चॉकलेट और कैंडीज का पैकेट
कंचन कन्याओं को हमेशा चॉकलेट्स बहुत पसंद होती है। आप कन्याओं को ख़ुश करने के लिए 50-100 रुपये का चॉकलेट या कैंडीज का पैकेट ख़रीद सकते हैं, इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए आप रंग बिरंगी पेपर से इसे कवर कर सकते हैं।
नेकलेस या ब्रेसलेट
कंजक कन्याओं को सजने सवरने का काफ़ी शौक़ होता है, अगर आप उनके इस शौक़ को पूरा करना चाहते हैं तो उन्हें उपहार में नेकलेस या ब्रेसलेट दे सकते हैं। आप चाहें तो छोटे छोटे इयरिंग्स भी ख़रीद सकते हैं जो कि 100 रुपये के अंदर आ जाएंगे।
कन्या पूजन में गिफ़्ट का क्या महत्व है?
गिफ़्ट केवल एक सामग्री नहीं है बल्कि यह सम्मान और प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। छोटे बजट में भी सही चयन करके आप कन्या पूजन की भावना को जीवित रख सकते हैं।
कंजक को छोटे और प्यारे गिफ़्ट देने से उन्हें ख़ुशी मिलती है और पूजा की परंपरा और भी मधुर बन जाती है। इससे परिवार और बच्चों दोनों को यह दिन यादगार लगता है और वे अगली नवरात्रि का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।