Sharad Purnima 2024: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण, राधा, शिव और माता पार्वती के साथ चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। साल 2024 में शरद पूर्णिमा का त्योहार 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
आज चंद्रमा की 16 कलाओं का उदय होगा और ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की किरणों में अमृत का वास होता है। इसलिए इस दिन छत पर खीर रखकर चंद्रमा की किरणों से उसे अमृतमय बनाने की परंपरा है। इसके साथ ही इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें
Sharad Purnima 2024 पर करें इन 4 चीजों का दान
सफेद चावल
शरद पूर्णिमा के दिन सफेद चावल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि सफेद चावल मां लक्ष्मी को प्रिय है। इस दिन सफेद चावल का दान करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
दूध
दूध को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है और शरद पूर्णिमा के दिन इसका दान करने से अत्यंत मीठा फल प्राप्त होता है। इस दिन दूध का दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ती है और घर में समृद्धि आती है।
चंदन
चंदन को अत्यधिक शुभ माना जाता है और शरद पूर्णिमा के दिन इसका दान विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस दिन चंदन का दान करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। चंदन की सुगंध और शुद्धता सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। जिससे घर में समृद्धि और खुशी का वातावरण बनता है।
गुड़
गुड़ को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और शरद पूर्णिमा के दिन इसका ध्यान करना विशेष लाभकारी होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से घर में धन की वृद्धि होती है। साथ ही यह पितृ दोष को दूर करने में भी सहायक है। गुड़ का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली का संचार होता है।