Hindi News

इंदौर में समूह बनाकर चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस आरोपियों का पीआर लेकर ओर भी विस्तृत पूछताछ पुलिस करेगी जिसमे ओर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
इंदौर में समूह बनाकर चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Indore News : इंदौर के गांधीनगर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से समूह बनाकर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी।

एडिशनल डीसीपी में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों को गोमटगिरी से गिरफ्तार किया है और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं आलोक शर्मा के अनुसार आरोपी किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से अभी तक की पूछताछ में गांधीनगर और उसके आसपास के क्षेत्र में हुई चोरियों में आरोपी सक्रिय रहे हैं। पुलिस आरोपियों का पीआर लेकर ओर भी विस्तृत पूछताछ पुलिस करेगी जिसमे ओर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में गांधीनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए दो पहिया वाहन चोरी में भी आरोपी सक्रिय रहे पुलिस अब आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वालों की भी जानकारी विस्तृत तौर पर निकाल रही है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews