Hindi News

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, इंदौर से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था ट्रेन

Published:
राम भक्तों के लिए खुशखबरी, इंदौर से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था ट्रेन

Indore News: इंदौर महानगर द्वारा श्रीराम दर्शन अभियान के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर से लेकर बूथ स्तर के 1470 कार्यकर्ताओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को लेकर इंदौर से अयोध्या धाम के लिए आस्था ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन चलने से पूर्व दर्शन करने के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

पूर्व लोकसभा सुमित्रा महाजन समेत कई लोग रहे मौजूद

वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, श्रीराम दर्शन अभियान के संयोजक वीरेंद्र व्यास, सहसंयोजक विजय बिंजवा एवं संजय कटारिया सहित नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया।

Indore

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews