आकाश धौलपुरे/ इंदौर। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शाहीन बाग के आंदोलनकारियों से बात करने देर से आए लेकिन दुरुस्त आए। उन्होंने कहा अब बातचीत नहीं बल्कि मसले का कोई ठोस हल निकलना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने फसल बीमा योजना में किसानों का पूरा ऋण माफ नहीं होने के मसले पर सफाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ पक्षपात कर रही है। कर्ज माफ करने के लिए हजारों करोड़ रुपए लगेंगे लेकिन हमारे हिस्से का जीएसटी काट लिया है लेकिन हम अपने अपने वायदे पूरे करेंगे।
किसानों की ऋण माफी का वादा निभाएगी सरकार- दिग्विजय सिंह
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






