Hindi News

चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दो बाइक सवार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जुटी पुलिस

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस दोनों बदमाशों से सख्ती से पूछताछ कर रही की वह अवैध हथियार किस मकसद से लेकर घूम रहे थे।
चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दो बाइक सवार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जुटी पुलिस

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की जोन 2 के अंतर्गत आने वाली खजराना थाना पुलिस थाना को एक सफलता हाथ लगी है, जिसमे क्षेत्र के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो बदमाश पकड़े गए। खजराना थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है।

बता दें कि जोन 2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खज़राना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के दो बदमाशों को दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश भैय्यू सुरीला और अकरम चीना खजराना थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज़ है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

फ़िलहाल दोनों ही बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की जा रही की वह अवैध हथियार किस मकसद से लेकर घूम रहे थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews