इंदौर| रंगदारी कर आम जनता में ख़ौफ़ पैदा करने के उद्देश्य से हाथो में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाली एक गुंडा गेंग को इंदौर क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, रिवाल्वर, कारतूस सहित कई हथियार जफ्त किये है। दरअसल, इंदौर शहर में सड़कों पर गुंडागर्दी करने वाले 6 सदस्य के गिरोह को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया है। पुलिस के मुताबिक इनमे से एक आरोपी शाकिर चाचा गैंग का खास आदमी गुड्डू मामा उर्फ जाकिर खान का बेटा यासिर खान अपनी गैंग बना रहा था, जो अब पुलिस हिरासत में है। मुखबिर की सूचना पर भंवरकुआ थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौरह के पास से सुखलिया के रहने वाले हिमांशु पिता सुरेश पटेल को हिरासत में लिया।जिसके बाद पुलिस ने हिमांशु से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथियों के नाम व ठिकाने बताये, जहा विभिन्न स्थानों से अन्य बदमाशो को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी हिमांशु ने कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्त में आई गुंडा गैंग इंदौर भोपाल बायपास पर मौका देख लूट की वारदातो को अंजाम देती थी। साथ ही यह लोग नशीले पदार्थो की तस्करी भी अवैध रूप से करते थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हथियारों के दम पर रंगदारी करने वाली गैंग धराई
Written by:Mp Breaking News
Published:





