MP Breaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच ने चोरी के वाहन स्क्रैप करने के शक में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, 12 इंजन बरामद, जांच जारी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दोपहिया वाहनों को स्क्रैप करने वाले कबाड़ी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं चोरी के वाहनों को काटकर स्क्रैप तो नहीं बनाया जा रहा था। साथ ही 12 इंजन भी बरामद किए हैं।
Indore News

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दोपहिया वाहनों को स्क्रैप बनाकर बेचने वाले कबाड़ी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज-रानीपुरा में सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेश त्रिपाठी ने कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी है।

DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर छापेमारी की है। यहां स्क्रैप की जा रही गाड़ियों के संबंध में जांच की जा रही है कि कहीं चोरी के वाहनों को काटकर स्क्रैप तो नहीं बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौके पर स्क्रैप किए जा रहे वाहनों को लेकर कोई रजिस्टर या रिकॉर्ड की एंट्री भी नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

छापेमारी के दौरान कुल मिले 12 इंजन

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कुल 12 इंजन मिले हैं। जिसमें से तीन इंजनों के नंबर घिसे हुए हैं। पुलिस इन इंजन नंबरों का मिलान चोरी के वाहनों से संबंधित रिपोर्ट से कर रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि इनमें से कोई इंजन चोरी के वाहन का तो नहीं है।

गिरफ्तार किए दो आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र

डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया कि जिन दो आरोपियों अल्ताफ और अरशद को गिरफ्तार किया गया है वह रिश्ते में पिता और पुत्र हैं। पुलिस दोनों को रिमांड में लेकर मामले में गहन पूछताछ करेगी और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर क्राइम ब्रांच ने चोरी के वाहन स्क्रैप करने के शक में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, 12 इंजन बरामद, जांच जारी - MP Breaking News