MP Breaking News

इस प्राइवेट बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 15 सितंबर से होंगे लागू, बंद होगी यह सर्विस 

इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े बदलावों का ऐलान किया है। रिवार्ड से लिए नए नियम सितंबर में लागू होंगे। उपयोगकर्ताओं को इसका जानकारी होनी चाहिए। 
Debit Card new rules

AI Generated Image

इंडसइंड बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी अपनी अधिकारी वेबसाइट पर दी है। अब रिवॉर्ड और बेनिफिट्स टियर नहीं बल्कि डेबिट कार्ड के वेरिएंट वेरिएंट से जुड़े होंगे। बैंक कार्ड के 6 शुरुआती डिजिट के आधार पर फ़ायदों को बांटा है। कुछ सुविधाएं भी अब बंद होने वाली हैं।

नए नियम 15 सितंबर 2026 से लागू होंगे। स्टार, सुपरस्टार और मेगा स्टार डेबिट कार्ड के लिए लॉयल्टी टियर बेनिफिट्स खत्म होने वाली है। ग्राहक अब योग्य डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर GEMs कमा पाएंगे। यूपीआई, बिल पेमेंट, फ्यूल ट्रांजैक्शन और लाउंज एक्सेस पर रिवार्ड को विड्रॉ किया जा सकेगा। कैश में इंस्टेंट GEMs रिडेंप्शन की सुविधा भी जारी रहेगी। इसकी लिमिट 1250 रुपये प्रतिमाह तय की गई है।

रिवार्ड वैल्यू अभी भी 1 GEM के बराबर एक रुपये होगा। इसके अलावा डेबिट कार्ड से होने वाले योग्य खर्च भी पहले की तरह जारी रहेंगे। जिसकी लिमिट प्रतिमा 500 GEMs तय की गई है।

नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

ऐसे डेबिट कार्ड जिनकी शुरुआती संख्या 444261, 416292 और 420332 हैं, इनके बेनेफिट्स में बदलाव हुआ है। तीनों कार्ड को डेबिट कार्ड या यूपीआई लेनदेन पर पर फ्यूल रिवॉर्ड की सुविधा के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। इसके अलावा बिल पेमेंट रिकॉर्ड की सुविधा भी 15 सितंबर से बंद कर दी जाएगी। इन तीनों कार्ड यूजर्स को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए भी योग्य नहीं माना जाएगा। केवल डेबिट कार्ड संख्या 44261 के लिए बुकमीशो ऑफर के योग्य नहीं होगा। जबकि अन्य दो डेबिट कार्ड पर “बाय 1 गेट 1 फ्री” की सुविधा मिलेगी।

इन नियमों को भी जान लें 

शुरुआती संख्या 444261, 416292 और 420332 वाले कार्ड के लिए डेबिट कार्ड इश्यूएंस और एनुअल चार्ज 299 रुपये+जीएसटी होगा। डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज 249 रुपये+जीएसटी तय किया गया है। फॉरेक्स मार्क अप फीस 3.50% होगी। डेबिट कार्ड खर्चों पर बेस रिवॉर्ड 0.25% GEMs होगा। कैश में इंस्टेंट GEM रिडेंप्शन की लिमिट पहले ही तरह जारी रहेगी। नॉट IDL एटीएम विड्रोल शुल्क निर्धारित फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट से अधिक होने पर 23 रुपये+जीएसटी होगा।

यहाँ चेक करें डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
इस प्राइवेट बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 15 सितंबर से होंगे लागू, बंद होगी यह सर्विस