MP Breaking News

3 साल के FD पर मिलेगा 8.30% ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ जानें नए रेट 

लघु वित्त बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिलती रहेगी। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर अब कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में एक और बैंक शामिल हो चुका है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी और रेकरिंग डिपॉजिट के लिए नई दरें 6 अगस्त से लागू कर दी हैं। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कुछ टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

बैंक 7 दिन से लेकर 180 दिन के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं दे रहा है। 181 दिन से लेकर 270 दिन, 271 से लेकर 366 दिन, 367 दिन से लेकर 2 साल तक के अलावा 5 साल से अधिक और 10 तक के टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा इंटरेस्ट बैंक दे रहा है। सभी बैंक समय-समय पर विभिन्न वित्तीय कारणों से इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 7% से अधिक ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक यानी 1095 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.30% है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.77% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है।  जबकि 367 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 4.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 366 दिन- 7%
  • 367 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.30%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 8%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू 

बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 6 अगस्त से लागू कर दी है। 6 महीने से लेकर 120 महीने तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.30% इंटरेस्ट मिल रहा है। ग्राहक कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन को 30 दिन से लेकर 6 महीने तक के टेन्योर पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा बैंक डिपॉजिट पर ऑफर नहीं करता।

एफडी और आरडी के लिए नई ब्याज दरें यहाँ जानें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
3 साल के FD पर मिलेगा 8.30% ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ जानें नए रेट