MP Breaking News

SBI ने निकाली 1538 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस 

एसबीआई ने 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SBI Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट यानि क्लर्क पदों पर भर्ती (SBI Recruitment) निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर करियर सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 है। आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1538 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। एससी के लिए 207, एसटी के लिए 1219 और बैकलॉग के लिए 112 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए ओबीसी को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/XS/DXS कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस पेमेंट से छूट दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। जन्मतिथि  2 अप्रैल 1998 से लेकर 1 अप्रैल 2006 के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल , पीडब्ल्यूडी ओबीसी उम्मीदवारों को 13 साल और PwBD एससी/एसटी को 15 साल की छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

एसबीआई क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल तीन सेक्शन इसमें शामिल होंगे- इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी। 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा। इसकी अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी। कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 200 होंगे। तीसरा चरण लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा। वर्बल टेस्ट और नॉन-सर्वर्बल टेस्ट इसमें शामिल होंगे। नॉन वर्बल टेस्ट कुल 30 अंक का होगा, इसमें ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव सेक्शन होंगे। वर्बल टेस्ट कुल 20 अंक का होगा।

कितना वेतन होगा?

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को उम्मीदवारों का पे स्केल 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये के बीच होगा। शुरुआत में बेसिक पे 26,730 रुपये प्रतिमाह होगा, इसमें दो एडवांस इंक्रीमेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रोविडेंट फंड, मेडिकल, लीव फेयर और अन्य सुविधाएं मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
SBI ने निकाली 1538 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस