MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल  

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए विषयवार सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं। मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध हो चुकी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
CBSE Board Exam 2027

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2027) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिस में लिंक भी साझा किया गया है। इसके जरिए उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं लगेगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र के डिजाइन और असेस्मेंट पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पासिंग मानदंडों में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है। यह सेशन 2025-26 की तरह ही लागू रहेगा। फ़ीडबैक और प्रश्नों के लिए सीबीएसई ने हेल्पडेस्क का गठन भी किया है। स्टूडेंट्स “cbsesqp@cbseshiksha.in” पर ईमेल भेज सकते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न और सिलेबस पहले ही जारी हो चुके हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Academic” टैब को चुनें।
  3. नया पेज खुलेगा। टॉप में सैंपल पेपर्स के सेक्शन में जाकर “SQP 2026-27 दसवीं/बारहवीं” के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. विषयवार सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
  5. पीडीएफ़ पेज खुलेगा। प्रश्न पत्र को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

कब होगी परीक्षा? 

सीबीएसई ने अब तक बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित नहीं की है। पिछले वर्षों रुझानों मुताबिक कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होगी। दसवीं की परीक्षा दो बार आयोजित होगी, मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में हो सकती है। दूसरी परीक्षा मई-जून में होगी। LOC सबमिशन प्रोसेस 24 सितंबर से शुरू होगा। स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट और सही डेटा जमा करना होगा। शेड्यूल और फीस संबंधित नोटिस 21 सितंबर को जारी किया गया है।

एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। भारतीय छात्रों को कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए पांच विषयों के लिए 1600 रुपये प्रति कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क लिया जाएगा। 22 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक 2,000 रुपये लेट फीस के एलओसी जमा किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल