मोबाइल फोन यूजेस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने स्क्रीन प्रोटेक्टर की गुणवत्ता को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों को लेकर इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। अब स्क्रीन प्रोटेक्ट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैन्डर्ड (BIS) दायरे में शामिल किया गया है।
कंपलसरी रजिस्ट्रेशन ऑर्डर 2021 में संशोधन किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब स्क्रीन कार्ड के लिए बीआईएस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। बाजार में बिकने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर की गुणवत्ता के लिए एक मानक तय किया गया है। यह बदलाव भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के विभिन्न प्रावधानों के तहत उठाया गया है।
1 अप्रैल से नए नियम लागू
अधिसूचना के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इस फैसले से मार्केट में मिलने वाली खराब क्वालिटी के स्क्रीन गार्ड की बिक्री में कमी आ सकती है। हालांकि कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए मानक संख्या “19348.2025” स्टैंडर्ड तय किया गया है। स्टैंडर्ड का नाम “ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर- स्पेसिफिकेशन” रखा गया है।
कंपनियों और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?
भारत में बड़ी संख्या में मोबाइल यूजर्स स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में चीनी आयात बहुत अधिक है। वर्तमान में इसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 100 रुपये से अधिक होती है। सस्ते स्क्रीन गार्ड जल्दी खराब हो जाते हैं, फोन डिस्प्ले पर स्क्रैच और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को नए मानदंडों मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के दौरान करना होगा। इसके बाद गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।








