रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) ग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.inपर जाकर 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। डिटेल नोटिफिकेशन (CEN 06/2026) जल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 3,477 है। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान डीटेल्स को आधार की मदद से अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है। सफलतापूर्वक आधार वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनके आधार में नाम और जन्मतिथि अपडेटेड हो और कक्षा दसवीं के सर्टिफिकेट से 100% मैच करती हो। इसके अलावा फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना चाहिए। आरआरबी ने कहा कि नोटिस इंडिकेटिव है। डिटेल नोटिफिकेशन में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों के लिए इंग्लिश या हिंदी टाइपिंग में प्रोफिशिएंसी की जरूरत पड़ेगी। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 38 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल चयन प्रक्रिया में चार चरण होते हैं। पहले चरण में सीबीटी-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी-2 में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 2 से लेकर लेवल 3 के बीच वेतन मिलेगा। बेसिक पे 29,200 रुपये से लेकर 35,400 रुपये तक होगा। इसके अलावा डीए, एचआरए इत्यादि सुविधाएं भी मिलेंगी।







