MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

24 सितंबर से CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए LOC सबमिशन शुरू, नोटिस जारी, फीस और तारीख जानें 

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 एलओसी सबमिशन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। 24 सितंबर ने इसकी शुरुआत होगी। स्कूलों को दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। 
cbse board exam 2027

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए LOC (लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स) सबमिशन प्रक्रिया बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों और स्कूलों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। जिसमें एलओसी से संबंधित जरूरी दिशानिर्देश शामिल हैं। तारीख और शुल्क की घोषणा भी सीबीएसई ने कर दी है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026-27 में केवल उन्हीं छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिनका नाम एलओसी में होगा। यह प्रक्रिया 24 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। भारतीय छात्रों को कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए पांच विषयों के लिए 1600 रुपये प्रति कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करना होगा। एडीशनल सब्जेक्ट के लिए 320 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क लिया जाएगा। 22 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक 2,000 रुपये लेट फीस के साथ छात्रों को एलओसी जमा करने की अनुमति होगी।

चालान के जरिए एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। वहीं 22 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक चालान के जरिए लेट फीस के साथ एलओसी जमा करने की अनुमति होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा की फीस 

भारत में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों को 160 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क का भुगतान करना होगा। नेपाल में स्थित स्कूलों के लिए 175 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क होगा। जबकि अन्य देशों के स्कूलों में 375 रुपये प्रति विषय शुल्क लिया जाएगा। सीबीएसई में स्पष्ट किया है दृष्टिबाधित छात्रों को कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं होगी 

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार भी बोर्ड माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। परीक्षा परिणाम खत्म घोषित होने के बाद छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, दस्तावेज को डिजिटल मोड में कक्षा 12वीं के लिए तुरंत जारी किया जाएगा।

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश 

स्कूलों को एलओसी जमा करने के दौरान यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि छात्रों और अभिभावक/ माता-पिताके नाम की स्पेलिंग सही हो और एडमिशन रजिस्टर के हिसाब से हो। जन्म तिथि भी सही होनी चाहिए। सब्जेक्ट कोड भी सही और स्कीम के अनुसार होना चाहिए। इसके आधार पर प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
24 सितंबर से CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए LOC सबमिशन शुरू, नोटिस जारी, फीस और तारीख जानें