MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

खंडवा में वन विभाग की कार्रवाई, मकानों और खेतों से इमारती लकड़ी और सागौन जब्त

खंडवा के ग्रामीण इलाके में वन विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। विभाग ने घरों और खेतों से बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Khandwa

खंडवा में वन विभाग के अमले की कार्रवाई देखने को मिली। यहां के टिटगांव और खड़करी में जब दबिश दी गई तो मकानों और खेतों से इमारती लकड़ी और सागौन जब्त की गई है। सोमवार की सुबह खंडवा रेंज की संयुक्त टीम की ओर से अलग अलग जगहों पर दबिश देकर ये कार्रवाई की गई।

वन विभाग के टीम सुबह 6 बजे अलग-अलग स्थानों पर पहुंची। यहां पर कई मकानों और खेतों की सर्चिंग की गई। इस दौरान कुछ मकानों के अंदर और उनके पीछे से बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी मिली। जब आसपास मौजूद खेतों की जांच पड़ताल की गई तो यहां फसलों के बीच में लकड़ी छुपा कर रखी गई थी। टीम ने बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है।

दो गांव में हुई कार्रवाई

वन विभाग की टीम सबसे पहले टिटगांव पहुंची। यहां पर मकान के पीछे रखी लकड़ियों की जांच की गई। यहां कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम 1 किलोमीटर दूर खड़कारी गांव पहुंची। यहां भी मकानों के पीछे बड़ी मात्रा में लकड़ी जमा करके रखी गई थी। टीम द्वारा सारी लकड़ी जब्त कर ली गई है।

Khandwa

जांच में जुटी टीम

वन विभाग ने सारा सामान तो जब्त कर लिया है लेकिन अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार ये लकड़ियां कहां से लाई गई है। इन्हें किसने रखा है और कहां भेजा जाने वाला है। ये जांच की जा रही है कि क्या इन्हें वैध अनुमति के साथ चिरान या बिक्री के लिए रखा गया है। इससे जुड़े जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच चल रही है। अगर लकड़ियों को अवैध रूप से काटकर या परिवहन करने की पुष्टि होती है तो वन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Khandwa

पहले भी जब्त हुई थी लकड़ी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हम विभाग में इस क्षेत्र में कार्रवाई की है। टिटगांव में पहले भी इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। अलग-अलग समय पर दी गई दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की जा चुकी है। अब एक बार फिर वन विभाग जांच में जुटा है।

Khandwa

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
खंडवा में वन विभाग की कार्रवाई, मकानों और खेतों से इमारती लकड़ी और सागौन जब्त